दीर्घकालीन तपस्या तथा आत्म-साक्षात्कार के दिव्य ज्ञान ने ब्रह्मा को व्यावहारिक ज्ञान में परिपक्व बना दिया था, अत: उन्होंने वायु को पूर्णत: जल के साथ पी लिया।
तात्पर्य
अस्तित्व के लिए ब्रह्माजी का संघर्ष उस निरन्तर युद्ध का निजी उदाहरण प्रस्तुत करता है, जो इस भौतिक जगत में जीवों तथा मोहिनी शक्ति माया में चलता रहता है। ब्रह्मा से लेकर आज तक सारे जीव भौतिक प्रकृति की सेनाओं से संघर्ष करते रहे हैं। विज्ञान तथा दिव्य अनुभूति में प्रगत ज्ञान के कारण मनुष्य उस भौतिक शक्ति पर नियंत्रण पाने का प्रयास कर सकता है, जो हमारे प्रयासों के विरुद्ध कार्यशील रहती है और आधुनिक युग में तो प्रगत भौतिक वैज्ञानिक ज्ञान तथा तपस्या ने भौतिक शक्तियों को नियंत्रित करने में अद्भुत भूमिका निभाई है। किन्तु भौतिक शक्ति पर ऐसा नियंत्रण तभी सफल हो सकता है जब मनुष्य भगवान् के शरणागत हो और दिव्य प्रेमाभक्ति के भाव से उनके आदेश का पालन करे।
शेयर करें
All glories to Srila Prabhupada. All glories to वैष्णव भक्त-वृंद Disclaimer: copyrights reserved to BBT India and BBT Intl.