ब्रह्माण्ड के अन्तर्गत सारे जीव वैदिक आदेशों से उसी प्रकार संचालित होते हैं जिस तरह एक बैल अपनी नाक से बँधी रस्सी (नथुनी) से संचालित होता है। वैदिक ग्रंथों में निर्दिष्ट नियमों का उल्लंघन कोई नहीं कर सकता। उस प्रधान पुरुष को हम सादर नमस्कार करते हैं, जिसने हमें वेद दिये हैं।
तात्पर्य
वैदिक ग्रंथ पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान् के नियम हैं। कोई भी व्यक्ति वैदिक ग्रन्थों में दिये गये आदेशों का उल्लंघन नहीं कर सकता जिस तरह कि कोई राजसत्ता के नियमों का उल्लंघन नहीं कर सकता। किसी भी सजीव प्राणी को जो जीवन में असली लाभ का इच्छुक है वैदिक वाङ्मय के आदेशानुसार कर्म करना चाहिए। इस जगत में भौतिक इन्द्रियतृप्ति के लिए आये बद्धजीव वैदिक वाङ्मय के आदेशों द्वारा संचालित होते हैं। इन्द्रियतृप्ति तो नमक की तरह से है। भोज्य पदार्थ को सुस्वाद बनाने के लिए कुछ नमक मिलाया जाता है, किन्तु कोई न तो बहुत अधिक नमक ले सकता है न बहुत कम। इस भौतिक जगत में आये हुए बद्धात्माओं को वैदिक वाङ्मय के आदेशानुसार अपनी इन्द्रियों को काम में लाना चाहिए, अन्यथा वे अधिक कष्टमय जीवन में पड़ जाएँगे। कोई भी मनुष्य या देवता वैदिक वाङ्मय जैसे नियम नहीं बना सकता, क्योंकि सारे वैदिक विधान परम पुरुष द्वारा बनाए गए हैं।
शेयर करें
All glories to Srila Prabhupada. All glories to वैष्णव भक्त-वृंद Disclaimer: copyrights reserved to BBT India and BBT Intl.