जब ये सारे तत्त्व मिले नहीं थे, तो सृष्टि के आदि कारण श्रीभगवान् ने काल, कर्म तथा गुणों के सहित सात विभागों वाली अपनी समग्र भौतिक शक्ति (महत् तत्त्व) के साथ ब्रह्माण्ड में प्रवेश किया।
तात्पर्य
कारणों की उत्पत्ति का उल्लेख करने के बाद कपिलदेव कार्यों की उत्पत्ति के विषय में कह रहे हैं। जब सारे कारण मिले हुए नहीं थे तो पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान् अपने गर्भोदकशायी विष्णु-रूप से प्रत्येक ब्रह्माण्ड के भीतर प्रविष्ट हुए। उनके साथ-साथ सात मूलभूत तत्त्व—पाँच भौतिक तत्त्व, समग्र शक्ति (महत् तत्त्व) तथा अहंकार—भी थे। श्रीभगवान् का यह प्रवेश भौतिक जगत के परमाणुओं तक में होता है। इसकी पुष्टि ब्रह्म संहिता (५.३५) में होती है—अण्डान्तरस्थ-परमाणु-चयान्तरस्थम्। वे न केवल ब्रह्माण्ड के भीतर अपितु परमाणुओं के भीतर भी हैं। वे प्रत्येक जीव के हृदय के भीतर हैं। गर्भोदकशायी विष्णु भगवान् प्रत्येक वस्तु में प्रविष्ट कर गये।
शेयर करें
All glories to Srila Prabhupada. All glories to वैष्णव भक्त-वृंद Disclaimer: copyrights reserved to BBT India and BBT Intl.