मनुष्यों में वह समाज सर्वोत्तम है, जो गुण तथा कर्म के अनुसार विभाजित किया गया है और जिस समाज में बुद्धिमान जनों को ब्राह्मण पद दिया जाता है, वह सर्वोत्तम समाज है। ब्राह्मणों में से जिसने वेदों का अध्ययन किया है, वही सर्वोत्तम है और वेदज्ञ ब्राह्मणों में भी वेद के वास्तविक तात्पर्य को जानने वाला सर्वोत्तम है।
तात्पर्य
गुण तथा कर्म के अनुसार मानव समाज का चार भागों में वर्गीकरण अत्यन्त वैज्ञानिक है। अब ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य तथा शूद्र प्रणाली भारत में वर्तमान जाति प्रथा के कारण दूषित हो चुकी है। किन्तु ऐसा लगता है कि यह प्रणाली दीर्घकाल से चली आ रही है, क्योंकि इसका उल्लेख श्रीमद्भागवत तथा भगवद्गीता में हुआ है। जब तक मानव समाज में बुद्धिमान वर्ग, योद्धा वर्ग, व्यापारी वर्ग तथा श्रमिक वर्ग के रूप में सामाजिक विभाजन नहीं होगा जब तक सदैव ऊहापोह बना रहेगा कि कौन किस उद्देश्य से कर्म कर रहा है। जो व्यक्ति परम सत्य को समझ सके वह ब्राह्मण है और जब ऐसा ब्राह्मण वेदज्ञ होता है, तो वह वेदों का प्रयोजन समझ सकता है। वेदों का प्रयोजन पूर्ण ब्रह्म को समझना है। जो व्यक्ति परम सत्य को तीन अवस्थाओं में—ब्रह्म, परमात्मा तथा भगवान् के रूप में समझता है और जो भगवान् का अर्थ समझता है, वह ब्राह्मणों में श्रेष्ठ अथवा वैष्णव माना जाता है।
शेयर करें
All glories to Srila Prabhupada. All glories to वैष्णव भक्त-वृंद
Disclaimer: copyrights reserved to BBT India and BBT Intl.