हिंदी में पढ़े और सुनें
भगवद्-गीता  »  अध्याय 14: प्रकृति के तीन गुण  »  श्लोक 12
 
 
श्लोक  14.12 
लोभ: प्रवृत्तिरारम्भ: कर्मणामशम: स्पृहा ।
रजस्येतानि जायन्ते विवृद्धे भरतर्षभ ॥ १२ ॥
 
शब्दार्थ
लोभ:—लोभ; प्रवृत्ति:—कार्य; आरम्भ:—उद्यम; कर्मणाम्—कर्मों में; अशम:— अनियन्त्रित; स्पृहा—इच्छा; रजसि—रजोगुण में; एतानि—ये सब; जायन्ते—प्रकट होते हैं; विवृद्धे—अधिकता होने पर; भरत-ऋषभ—हे भरतवंशियों में प्रमुख ।.
 
अनुवाद
 
 हे भरतवंशियों में प्रमुख! जब रजोगुण में वृद्धि हो जाती है, तो अत्यधिक आसक्ति, सकाम कर्म, गहन उद्यम तथा अनियन्त्रित इच्छा एवं लालसा के लक्षण प्रकट होते हैं।
 
तात्पर्य
 रजोगुणी व्यक्ति कभी भी पहले से प्राप्त पद से संतुष्ट नहीं होता, वह अपना पद बढ़ाने के लिए लालायित रहता है। यदि उसे मकान बनवाना है, तो वह महल बनवाने के लिए भरसक प्रयत्न करता है, मानो वह उस महल में सदा रहेगा। वह इन्द्रिय-तृप्ति के लिए अत्यधिक लालसा विकसित कर लेता है। उसमें इन्द्रियतृप्ति की कोई सीमा नहीं है। वह सदैव अपने परिवार के बीच तथा अपने घर में रह कर इन्द्रियतृप्ति करते रहना चाहता है। इसका कोई अन्त नहीं है। इन सारे लक्षणों को रजोगुण की विशेषता मानना चाहिए।
 
शेयर करें
       
 
  All glories to Srila Prabhupada. All glories to  वैष्णव भक्त-वृंद
  Disclaimer: copyrights reserved to BBT India and BBT Intl.
   
  हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे॥